फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छत पर मिला नवजात बना रहस्य, खंगाले जा रहे फुटेज, हैलट से नवजात को बाल-शिशु संरक्षण भवन भेजा

बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस वन मायावती कॉलोनी में बबलू भदौरिया के मकान की छत पर नवजात कौन फेंक गया यह रहस्य बना हुआ है। गुरुवार रात से अब तक पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि मकान को जाने के लिए तीन तरफ से रास्ते बंद हैं। ऐसे में पुलिस सीसी कैमरे की मदद से नवजात को फेंकने वाले की तलाश में जुटी है। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने हैलट के जच्चा-बच्चा में भर्ती नवजात को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने उसे स्वरूप नगर स्थित बाल-शिशु संरक्षण भवन की देखरेख में भेजा दिया। छत में गुरुवार रात नवजात के रोने की आवाज सुनकर बबलू के परिवार के लोग छत पर पहुंचे जहां नवजात एक झोले में पड़ा मिला। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नवजात को फेंकने वाले की अभी तक जानकारी हो सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें