कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव में करीब एक साल पहले कूड़ा निस्तारण प्लांट बनकर तैयार हो गया था, लेकिन आजतक ब्लॉक के अधिकारी इसे चालू नहीं करवा पाए हैं। लाखों की लागत से बना कूड़ा निस्तारण प्लांट में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग के चलते चालू होने के पहले ही इसकी फर्श कई जगह चटक कर धंस गई है।