फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

माघ मास की मौनी अमावस्या पर रविवार को महाराजपुर के ड्योढी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर पहर से ही लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य अर्जित किया। हिंदू धर्म में इस दिन पवित्र नदियों में स्नान को अत्यंत शुभ माना गया है। आचार्य शिवम शुक्ल के अनुसार मौनी अमावस्या पितृ पर्व भी है मान्यता है कि इस दिन पुण्य कार्य और दान से पितृ तृप्त होते हैं। शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन स्नान से दोष दूर होते हैं धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक इसी दिन द्वापर युग का शुभारंभ हुआ था जिससे इस अमावस्या का महत्व और बढ़ जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तेल, तिल, सूखी लकड़ी, कंबल, गरम वस्त्र, काले कपड़े और जूते का दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस और गोताखोर पुलिस तैनात रही घाट पर गूंजते मंत्रों और श्रद्धा भरे वातावरण ने मौनी अमावस्या को आस्था का पर्व बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें