फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किदवई नगर चौराहे पर 8 फीट चौड़ा पुराना नाला धंसा, बाल-बाल बचे लोग

कानपुर के किदवई नगर चौराहे के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक 8 फीट चौड़ा नाला धंस गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। नाले के आसपास खड़ी गाड़ियां और राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना के चलते आवागमन भी प्रभावित हो गया और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद गिरीश बाजपेई ने बताया कि इस नाले की जर्जर स्थिति को लेकर पहले ही कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा गया था, वहीं कैबिनेट मंत्री नंदी और एमएलसी अरुण पाठक ने भी नगर निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें