कानपुर के सीटीआई स्थित एनएसटीआई कैंपस में कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रधानमंत्री सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की सचिव देवर्षि मुखर्जी, डायरेक्टर जनरल दिलीप कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण, रोजगारपरक शिक्षा और स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री सेतु योजना युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने का सशक्त माध्यम बन रही है।