फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने आठ विकेट से जीता मैच

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र व बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। खलासी लाइन स्थित उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान के मैदान पर खेले गए मैच में बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने आठ विकेट से मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अमन खान को चुना गया। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रोहित सक्सेना, पंकज श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष चित्रगुप्त पूजन समिति प्रदीप मोहन चौधरी, मिलन सक्सेना, रिपुसूदन निगम, हर्षवर्धन माथुर, अंजनी निगम, अनिल निगम, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, विष्णु प्रधान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें