बिल्हौर तहसील के शिवराजपुर में नदी घाटों पर विसर्जन के नाम पर खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री को इधर-उधर फेंकने का सिलसिला बढ़ गया है। सावन महीने की शुरुआत होने के बावजूद प्रशासन द्वारा विसर्जन कुंडों का प्रबंधन न किए जाने से पर्यावरणविदों और गंगा प्रहरियों में भारी नाराजगी है, जिससे जल प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है।