मेट्रो की ओर से रविवार को बड़ा चौराहा स्टेशन पर शो योर टैलेंट पहल के तहत रायमा डांस एकेडमी के सहयोग से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों ने अपनी नृत्य व संगीत प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। मॉडलिंग में रुचि रखने वाले युवाओं ने रैंप वाॅक किया। अदरिका, मायरा शुक्ला, अर्पिता, दिपन्विता, रिद्धी सिंह, सात्विक गुप्ता, अराध्या पात्रा, श्वेता मिश्रा, आराध्या कुशवाहा आदि ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। इसके बाद मंच पर संगीत प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई। ये मोह मोह के धागे, इत्ती सी हंसी, इत्ती सी खुशी, ए जाते हुए लम्हों, दमादम मस्त कलंदर, पुकारता चला हूं मैं, गूंजा सा है कोई इकतारा और चुरा लिया है तुमने जो दिल को जैसे गीतों की प्रस्तुति को श्रोताओं ने काफी पसंद किया।