फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रसोई का संकट, गैस की किल्लत के बीच कंडों का सहारा

कानपुर के ग्रामीण इलाकों में आज भी रसोई चलाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। गैस सिलेंडर की कमी और जलाऊ लकड़ी के अभाव ने लोगों को फिर पारंपरिक ईंधन की ओर लौटने पर मजबूर कर दिया है। गांवों में महिलाएं और बच्चे सड़कों और मैदानों से गोबर इकट्ठा कर कंडे बनाते नजर आ रहे हैं। इन कंडों को सुखाकर रसोई में इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि किसी तरह चूल्हा जल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने से यह समस्या और बढ़ गई है। ऐसे में उन्हें पुराने तरीकों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें