यूपीएमआरसी ने रविवार को ट्रांसपोर्टनगर में निर्माणाधीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन से कानपुर सेंट्रल की तरफ सुरंग का निर्माण शुरू कर दिया। अप लाइन में यह कार्य आजाद टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) कर रही है। आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक यात्रियों के लिए मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी भी की जा रही है। आजाद और विद्यार्थी टीबीएम स्वदेशी कॉटन मिल के पास स्थित रैंप एरिया से ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन तक 330 मीटर लंबी सुरंग बना चुकी हैं। आजाद टीबीएम अक्तूबर में ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन तक 215 मीटर लंबी सुरंग बनाने के बाद अब वहां से झकरकटी होते हुए कानपुर सेंट्रल तक 1.80 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाएगी।