पनकी के आवास विकास के छठ पूजा घाट के पास से निकलने वाला चौड़ा नाला काफी समय पहले बना होने के कारण कई जगह से टूट गया था जिस कारण से हर वर्ष होने वाली बरसात पर जलभराव की समस्या बनी रहती थी। अब नाला बन जाने के बाद लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।