फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भारत गैस गोदाम पर हंगामा, सर्वर ठप होने से नहीं मिले सिलिंडर

नरवल तहसील के सरसौल कस्बे में बुधवार को भारत गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शुरू हुआ सिलिंडर वितरण दोपहर तक चलता रहा, लेकिन शाम होते ही सर्वर ठप होने से व्यवस्था बिगड़ गई और सिलिंडर वितरण रोकना पड़ा। अचानक वितरण ठप होने की खबर फैलते ही उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे, स्थिति संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। एजेंसी संचालक उमेश कुशवाहा ने बताया कि दो दिनों बाद सिलिंडर की गाड़ी पहुंची थी, जिससे उपभोक्ताओं की संख्या अचानक बढ़ गई। करीब आधे घंटे तक सर्वर में तकनीकी खराबी रही, जिसे ठीक कर वितरण दोबारा शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में केवाईसी और बीमा प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ी है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी उपभोक्ता को परेशान न किया जाए और समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी या लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें