कानपुर स्थित एक्मे पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति नृत्य, और रंगारंग नाटक पेश कर उपस्थित दर्शकों व अभिभावकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्रों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।