कानपुर के चकेरी में शनिवार शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने खुशनुमा माहौल का आनंद लिया। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही प्रभावित हुई।