मुख्य विकास अधिकारी अनुभव जे. जैन ने शुक्रवार को सिघौली गांव का दौरा कर वहां संचालित 14 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने समूह संचालन और आजीविका से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।