फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दो हिस्सों में मिला प्रतिबंधित मवेशी का शव, हंगामा

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नानकारी स्थित मैदान में रविवार को एक प्रतिबंधित मवेशी का शव दो टुकड़ों में मिला। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस की कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की तीन टीमों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आईआईटी के नानकारी में स्थित मैदान में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रतिबंधित मवेशी का सिर और धड़ अलग-अलग मिलने से इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव को कुत्ते नोच रहे थे। पास में ही एक बोरी मिली है। इसी में शव को लाकर मैदान में फेंकने की आशंका है। गो सेवक महासभा के अध्यक्ष सचिन दुबे, जिलाध्यक्ष राहुल सिंह और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें