रतनलाल नगर स्थित पर्यावरण पार्क के पास सोमवार को एक इकोस्पोर्ट कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार की बैटरी से उठी आग और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक संजीव कुमार फैक्ट्री से लौटने के बाद अपनी इकोस्पोर्ट कार घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद कार की बैटरी वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई।