कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित मिल एरिया चौकी अंतर्गत एक होटल के बाहर खड़ी बुलेट बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। टोपी लगाए एक शातिर चोर ने महज 3 सेकेंड के भीतर पूरी वारदात को अंजाम देकर बाइक लेकर फरार हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार होटल के बाहर बुलेट बाइक खड़ी थी। इसी दौरान टोपी लगाए आरोपी मौके पर पहुंचा और बेहद तेजी के साथ बाइक का लॉक खोलकर उसे लेकर निकल गया। आसपास मौजूद लोगों को वारदात की भनक तक नहीं लगी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले आसपास नजर दौड़ाता है और फिर कुछ ही सेकेंड में बाइक चोरी कर फरार हो जाता है। घटना के बाद पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस से शिकायत की है।