बिठूर थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी राजकुमार नागर भैंसों को बेचने खरीदने का काम करते हैं। रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। तभी ब्लू वर्ल्ड के पास एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जाने के बाद युवक बाइक से उतर गया। जब राजकुमार ने अपनी जब देखी तो जेब कटी हुई थी और जब में रखे 83 हजार रुपये गायब थे। सूचना पाकर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।