फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आग में झुलसी दुल्हन की अस्पताल में हुई शादी, बर्न वार्ड बना मंडप

घाटमपुर क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब मेहंदी समारोह के दौरान गैस सिलिंडर रिसाव से लगी आग में दुल्हन समेत 12 लोग झुलस गए। लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बीच दूल्हे ने अपने वचन निभाते हुए अस्पताल में भर्ती दुल्हन से शादी कर मिसाल पेश की। जगन्नाथपुर गांव निवासी गरिमा सिंह उर्फ श्वेता की शादी तात्या टोपे नगर निवासी विकास सिंह से तय थी। 13 मई को मेहंदी कार्यक्रम के दौरान अचानक गैस रिसाव से आग लग गई। अफरा-तफरी के बीच चूल्हे पर रखी गर्म तेल की कड़ाही पलटने से दुल्हन, उसके पिता, फोटोग्राफर समेत कुल 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को पहले घाटमपुर सीएचसी और बाद में कानपुर रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल दुल्हन को जाजमऊ स्थित मिशिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही दूल्हा विकास सिंह और उसका परिवार अस्पताल पहुंचा। परिजनों द्वारा शादी टालने की सलाह के बावजूद विकास ने साफ कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों, वह अपना साथ नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें