शाखाजनवारा गांव में अनुबंध समाप्त होने के बाद भी ईंट भट्ठा मालिक द्वारा किसानों की जमीन खाली न करने का मामला सामने आया था। जनसुनवाई में 84 वर्षीय किसान की शिकायत पर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया, जिसके बाद प्रशासन के दबाव में भट्ठा मालिक ने खेत खाली कर किसानों को कब्जा लौटाना शुरू कर दिया है।