कचहरी परिसर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से कानपुर बार एसोसिएशन की ओर से नगर निगम के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधिवक्ताओं और नगर निगम कर्मचारियों ने परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान कचहरी परिसर में जगह-जगह फैले कूड़े और गंदगी को हटाया गया। साथ ही लोगों को आसपास सफाई रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया।