कानपुर आर्किटेक्ट एसोसिएशन की ओर से 12-14 दिसंबर तक मोतीझील लॉन में आइडिया 2025 होम डेकोर और इंटीरियर प्रोडक्ट्स एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इसमें 61 अलग-अलग कंपनियों और वेंडरों के स्टाल होंगे। नए स्टार्टअप, इंटीरियर डिजाइनरों और कलाकारों को मंच उपलब्ध कराए जाएगा। कोका-कोला क्राॅसिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारवार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल वर्मा और महासचिव धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पिछले साल 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने एक्सपो देखा था। इस बार पिछली बार से दो गुना लोगों के आने की उम्मीद है। ब्रांड वाल में उत्पादों, कंपनियों का प्रदर्शन होगा। इंटरीरियर, होम डेकोर, सीलिंग, बिल्डिंग मैटीरियल, स्ट्रक्चर आदि के स्टाल होंगे। ग्रीन बिल्डिंग कॉनसेप्ट बताया जाएगा। आर्किटेक्चर नमूनों से घर, बिल्डिंग, अपार्टमेंट को सुंदर बनाना सिखाया जाएगा। बताया कि केडीए, नगर निगम, अग्निशमन विभाग, केस्को, कानपुर मेट्रो और अन्य विभाग को भी बुलाया गया है। वार्ता में संदीप विश्नोई, उपाध्यक्ष अरुण सचान, संयुक्त सचिव हरीश सिंघल, कपिल अग्रवाल, कनक मारबल से गिरीश गुप्ता, ड्रीम होम से मनीष रोचलानी, अग्रवाल सेल्स कॉर्पोरेशन से अभिषेक अग्रवाल मौजूद थे।