कल्याणपुर ब्लॉक के बैकुंठपुर गांव में आरआरसी सेंटर भी बना हुआ है फिर भी आरआरसी सेंटर से मुश्किल से 200 मीटर दूर स्थित गांव की मुख्य सड़क के किनारे आपको कूड़े के ढेर नजर आ जाएंगे। ऐसे में सवार उठता है कि आखिर लाखों रुपए की लागत से आरआरसी सेंटर के बनने से ग्रामीणों को क्या गंदगी से निजात मिल सकी।