पनकी मंदिर से भाटिया तिराहा जाने वाली सड़क रमाकांत मिश्रा के मकान के सामने कई महीने से बिजली का खंभा टूटकर मकान के ओर झुका हुआ है। खंभा टूटकर मकान में गिरने के दौरान कोई भी हादसा हो सकता है। बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी झांकने तक नहीं आया।