कानपुर के वार्ड 66 स्थित किदवई नगर (वाई ब्लॉक) में नाला निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रीय निवासियों ने भारी भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि मजबूत पुराने नाले को बेवजह तोड़कर उसमें घटिया सामग्री से लीपापोती की जा रही है और महीने भर बाद भी सील्ट तक नहीं उठाई गई है।