कानपुर के निराला नगर स्थित गुरुद्वारे में चतुर्थ पातशाह श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश गुरुपूरब (आगमन पर्व) अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों द्वारा मधुर गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। कार्यक्रम में प्रधान रकम सिंह, रणधीर सिंह 'पिंकी', ज्ञानी अजीत सिंह, मनजीत सिंह, जीतेंद्र जीत सिंह और संजय अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में सिख समाज के गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।