फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रेलवे की ओएचई लाइन काटने के आरोपियों को जेल भेजा

चाचा-भर्तीजा ने बांस की खपच्ची में आरी बांधकर रेलवे की ओएचई लाइन काटी थी। आरपीएफ ने मंगलवार को इसका खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इनके तीसरे साथी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई थी। टीमों ने घटनास्थल के आसपास की गलियों में लगे 276 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जिसके बाद सुराग मिला कि आरोपी तुलसीनगर की गली से होकर भागे थे। इसी आधार पर सोमवार को किलोमीटर नंबर 1013/22- 24 पर चंदारी से चकेरी के बीच दो लोगों को प्लास्टिक की बोरी में चोरी किए गए तार के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने आर्मी रेलवे साइडिंग के चबूतरे से किलोमीटर नंबर 1013/1003 पोल से ओएचई लाइन काटना स्वीकार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी श्यामनगर निवासी 23 साल का अर्जुन सिंह यादव उर्फ कैप्टन और 41 वर्षीय सोनू यादव उर्फ मुनीम हैं। इनमें से सोनू चाचा जबकि अर्जुन उसका भतीजा है। दोनों ने बताया कि इसकी जानकारी थी कि यह एक हाई वोल्टेज लाइन है, इसलिए घटना के दिन बांस की खपच्ची में आरी बांधकर ले गए थे। इसके बाद पोल पर चढ़कर तार काटकर भाग गए थे। इसे बेचने की फिराक में थे लेकिन तभी दबोच लिए गए। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट में केस दर्जकर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें