फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: समाधान दिवस में आई करीब आधा दर्जन शिकायतों का हुआ निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस पर आई शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादियों को राहत दी है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर रविवार को एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांवों में पहुंची और आधा दर्जन मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। ग्राम सरसौल में सोमनाथ की शिकायत पर उनके खेत में बह रहा होटल का गंदा पानी तत्काल बंद कराया गया जिससे शिकायतकर्ता ने संतोष जताया। ग्राम हाथीपुर में मिलन केंद्र की जमीन को लेकर उठे विवाद को उपजिलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में सुलझा लिया गया और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी गई। ग्राम बरईगढ़ में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर टीम ने चिन्हांकन कर निर्माण रुकवा दिया। इसी गांव में रास्ते की पैमाइश कर सीमांकन किया गया जिससे विवाद समाप्त हो गया। ग्राम कुढगांव में चकमार्ग की पैमाइश कर आवागमन का रास्ता साफ कराया गया। एसडीएम विवेक मिश्रा ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर पर विलंब न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समयबद्ध न्याय मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें