पनकी के सी ब्लॉक चार खंभा कुआं जाने वाली सड़क स्थित ग्रीन बेल्ट में भारी मात्रा में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि ग्रीन बेल्ट के पास रहने वाले लोग नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को पैसा न देना पड़े इसलिए ग्रीन बेल्ट में कूड़ा फेंक रहे हैं।