कानपुर स्थित पारस अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जटिल और दुर्लभ सर्जरी के जरिए फर्रुखाबाद के 16 वर्षीय किशोर की रीढ़ की हड्डी से 10×10 सेंटीमीटर का बड़ा ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया है। न्यूरोसर्जरी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने दा विंची एक्सआई रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकों के सहयोग से इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।