कानपुर यूथ ओलंपिक खेल के तहत स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन चंदोला ने किया। इस स्केटिंग प्रतियोगिता में कुल 12 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, केंद्रीय विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।