कानपुर में बाबू पुरवा स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन का चुनाव शुरू हो गया है। इस चुनाव में कुल 36 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 690 वोटर करेंगे। वर्तमान महामंत्री मनीष कटारिया ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, क्योंकि दूसरी तरफ से चुनाव का विरोध भी किया गया था।