कानपुर देहात में कानपुर-झांसी हाईवे पर पटेल चौक के पास शुक्रवार रात बाइक सवारों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।