चकेरी के श्याम नगर बी-ब्लॉक में सड़कों पर पानी भरा होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और क्षेत्रीय पार्षद पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी का समाधान नहीं हुआ, तो वे नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।