साढ़ थाना क्षेत्र के पङरी लालपुर और आसपास के गांवों में शुक्रवार को बारावफात के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया। जुलूस में ग्रामीणों ने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन की श्रद्धांजलि दी और लोगों को अमन-चैन का संदेश देने का प्रयास किया। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।