साढ़ थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का काला कारोबार पूरी रफ्तार से फल-फूल रहा है। शासन-प्रशासन की तमाम सख्ती के दावों के बावजूद खनन माफिया बेखौफ होकर धरती का सीना चीर रहे हैं। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक, सैकड़ों डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध मिट्टी और बालू की ढुलाई में लगे हुए हैं। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि खनन परमिशन के अनुसार हो रहा है।