कानपुर में पीईटी परीक्षा समाप्त होने के बाद शनिवार दोपहर सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12:30 बजे से प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा लखनऊ, प्रयागराज और झांसी के छात्र पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर नौ से साबरमती एक्सप्रेस में कई छात्र अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए, जबकि अधिक भीड़ के चलते कुछ छात्रों को स्पेशल ट्रेन चलाकर भेजा गया।