कानपुर-सागर हाईवे पर टेनापुर मोड़ के पास डंपर की टक्कर से एचटी लाइन का विद्युत पोल टूटकर गिर गया। इससे विद्युत तार नीचे आ गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत सप्लाई बंद कराई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने बिजली के तारों को किनारे किया। इसके बाद हाईवे पर यातयात बहाल हुआ। लगभग आधा घंटे तक यातयात प्रभावित हुआ।