मंधना-टिकरा मार्ग पर स्थित बमनिहान गांव का सरकारी हैंडपंप सालों से खराब होने के कारण झाड़ियों में छिप गया है, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से मांग की है कि गर्मी शुरू होने से पहले झाड़ियों की सफाई कराकर हैंडपंप को तत्काल दुरुस्त कराया जाए।