कानपुर में पनकी शताब्दी नगर रोड पर स्थित रतनपुर कॉलोनी से पनकी पावर हाउस टेम्पो स्टैंड जाने वाली सड़क पर एक टूटा हुआ बिजली का खंभा पिछले एक महीने से बड़े हादसे को दावत दे रहा है। 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन वाला यह खंभा टूटकर सड़क के बीचों-बीच लटका हुआ है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस खतरनाक स्थिति के बारे में बिजली विभाग के हर छोटे-बड़े अधिकारी को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।