कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और रेलवे की ओर से की गई तैयारियों पर परीक्षार्थियों की भीड़ भारी साबित हुई। रोडवेज बसों में जहां सीट के लिए मारामारी रही, तो सेंट्रल से होकर जाने वाली कुछ सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षित कोच में भी अभ्यर्थी घुस गए।