सर खाना तो ठीक मिलता है। क्वालिटी भी बेहतर रहती है, लेकिन कभी-कभी तकिये और चादर गंदे आ जाते हैं। कई बार इनके पैकेट खुले मिलते हैं। यह समस्याएं लोको पायलट एससोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्तर मध्य रेलवे के जीएम रवींद्र गोयल के सुविधाओं के संबंध में पूछे गए सवाल पर बताई। महाप्रबंधक शुक्रवार की सुबह सेंट्रल स्टेशन, न्यू लोको पायलट रनिंग रूम, गोविंदपुरी, पनकी धाम का निरीक्षण करने आए हैं। वह सुबह 9.30 बजे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12561 के विशेष कोच से प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरे। उनके साथ प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी और मंडल के अन्य अधिकारी रहे। जीएम सबसे पहले न्यू लोकोपायलट रनिंग रूम देखने गए। वहां के कमरों, हॉल और रसोई घर का निरीक्षण किया।