राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में ऑल इंडिया वैल्यूएशन एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस दास ने सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को वैल्यूएशन एवं एस्टीमेट के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। इसके बाद अमर उजाला से बातचीत में छात्रों ने कहा कि इस सेमिनार से उन्हें इंडस्ट्री की व्यावहारिक जरूरतों को समझने में मदद मिली है।