कानपुर में रावतपुर स्थित नेगी गेस्ट हाउस में गुरुवार को दबंगई से कब्जा किया गया। जेसीबी से दीवार गिराई गई गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने विरोध किया, तो दबंगों ने मारपीट कर खदेड़ दिया। भूमाफिया गजेंद्र नेगी के छोटे भाई सुमित नेगी से मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। गेस्ट हाउस की महिला मैनेजर ने मारपीट कर कर लूटने का आरोप लगाया। हालांकि खुद को भू-स्वामी बताने वाले विवेक गुप्ता ने न्यायालय के आदेश पर कब्जा करने की बात कही।