मंधना से नारामऊ के बीच गुरुवार सुबह 11 बजे भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे हाईवे पर दृश्यता काफी कम रही। सुरक्षा के लिहाज से वाहन चालकों को दोपहर में भी हेडलाइट जलाकर और अपनी गति को बेहद धीमा रखकर चलना पड़ा। कोहरे के इस असर की वजह से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और रफ्तार पर ब्रेक लग गया।