कानपुर में सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर आज परमट स्थित प्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।