फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में सराफा कारोबारी ने फांसी लगा की आत्महत्या, मचा कोहराम

छोटी सी बात मन में ऐसा घर कर गई कि 40 साल के सराफा कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह ने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। मंगलवार रात हुई यह घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में नजर आ रहा कि कारोबारी रात एक बजकर 11 मिनट और 50वें सेकेंड में कमरे में आते हैं। बेड पर चढ़कर पंखे के सहारे एक कपड़े से फंदा बनाते हैं और कुछ देर बाद लटक जाते हैं। हालांकि उनके पैर जमीन से छू रहे होते हैं तो बेड पर चढ़कर फंदा गले से निकाल देते हैं। करीब 25 मिनट बाद फिर से रोते हुए फंदा तैयार करते हैं और एक बजकर 38 मिनट और 50वें सेकेंड में फंदे से लटक जाते हैं। करीब दो मिनट बाद उनके प्राण निकल जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें