कानपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जाजमऊ से लेकर सर्किट हाउस तक बनाई गई चौड़ी सड़क और फुटपाथ पर हुई बारिश ने सुंदरीकरण के दावों की पोल खोल दी है। इस वीआईपी रूट पर जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे करोड़ों की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।