कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डॉ. एस.के. गौतम ने पेट के कीड़ों की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिससे खासकर बच्चों को खतरा है। डॉ. गौतम ने बताया कि पेट में कीड़ों के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है। कीड़े शरीर के पोषक तत्वों को खा जाते हैं, जिससे कमजोरी और थकान महसूस होती है।